रिलायंस के बोर्ड में अनंत अंबानी की नियुक्ति के खिलाफ वोट करें: निवेशकों से एडवाइज़री फर्म
एडवाइज़री फर्म आईआईएएस ने निवेशकों से रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बोर्ड में अनंत अंबानी की नियुक्ति के खिलाफ वोट करने को कहा है। आईआईएएस ने कहा, "28 साल की उम्र में बतौर नॉन-एग्ज़ीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर...उनकी नियुक्ति हमारे वोटिंग दिशानिर्देशों के मुताबिक नहीं है।" वहीं, आईआईएएस ने बोर्ड में ईशा और आकाश अंबानी की नियुक्ति के लिए वोटिंग की सलाह दी है।