रिलायंस ने आंध्र प्रदेश में 10,000 मेगावॉट क्षमता की सौर परियोजना में निवेश का किया एलान
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आंध्र प्रदेश में 10,000 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना में निवेश का एलान किया है। उन्होंने कहा कि रिलायंस ने केजी डी-6 परिसंपत्तियों और उससे जुड़ी गैस पाइपलाइन में लगभग ₹1.50 लाख करोड़ का निवेश किया है। बकौल अंबानी, जियो 5जी का क्रियान्वयन देशभर में 2023 के अंत तक पूरा हो जाएगा।