रिलैक्स ऑस्ट्रेलिया: 'पेपर पर भारत सर्वश्रेष्ठ टीम' वाले अपने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैफ
पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने अपने बयान 'पेपर पर भारत सर्वश्रेष्ठ टीम थी' को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, "तथ्य: फाइनल वाला दिन ऑस्ट्रेलिया का था...वे जीते...वे विश्व कप विजेता हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "और अधिक तथ्य: भारत ने 10 मैच बड़े अंतर से जीते...वह टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम रही...दोनों तथ्य हैं, पेपर और मैदान पर। रिलैक्स ऑस्ट्रेलिया।"