रिलैक्स पड़ोसी, टीवी का क्या कसूर: भारत-पाक मैच के बाद एडिटेड वीडियो शेयर कर सहवाग
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक एडिटेड वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स गुस्से में अपना टीवी तोड़ता दिख रहा है। सहवाग ने लिखा, "रिलैक्स पड़ोसी...यह सिर्फ खेल है...हमारे यहां दीपावली है तो पटाखे फोड़ रहे हैं...आप बेवजह टीवी फोड़ रहे हैं...नहीं यार, टीवी का क्या कसूर।"