रिलॉन्च को लेकर अनिश्चितता के बीच जेट एयरवेज़ के शीर्ष अधिकारियों ने छोड़ी कंपनी: खबर
रिपोर्ट के मुताबिक, जेट एयरवेज़ के रिलॉन्च को लेकर अनिश्चितता के बीच उसके कुछ शीर्ष अधिकारियों, केबिन क्रू और पायलटों ने एयरलाइन छोड़ दी है। रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन छोड़ने वाले शीर्ष अधिकारियों में इंजीनियरिंग और एचआर डिपार्टमेंट के प्रमुख शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट, जेट एयरवेज़ के सीईओ व सीएफओ अब भी घटे हुए वेतन पर काम कर रहे हैं।