रिश्ते और मज़बूत होंगे: ऑस्ट्रेलिया से फ्री ट्रेड अग्रीमेंट की मंज़ूरी मिलने पर पीएम मोदी
ऑस्ट्रेलियाई संसद द्वारा फ्री ट्रेड अग्रीमेंट की मंज़ूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी एल्बानीज़ी को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (आईए-ईसीटीए) का हमारे कारोबारी समुदाय स्वागत करेंगे। इससे हमारे व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूती मिलेगी।" गौरतलब है, आईए-ईसीटीए पर अप्रैल 2022 में हस्ताक्षर किए गए थे।