रिश्तेदारों के सामने पति के नपुंसक होने का झूठा दावा करना पत्नी की क्रूरता है: हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी महिला द्वारा रिश्तेदारों के सामने पति के नपुसंक होने का झूठा दावा करना क्रूरता के समान है। हाईकोर्ट ने क्रूरता के आधार पर एक शख्स की तलाक की याचिका ठुकराने वाले फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए ऐसा कहा। शख्स के मुताबिक, पत्नी के निराधार दावों से उसे शर्मिंदगी उठानी पड़ी।