रिश्वत मामले में दोषी सैमसंग के उत्तराधिकारी को द. कोरियाई राष्ट्रपति से मिली माफी

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने रिश्वत मामले में दोषी ठहराए गए सैमसंग के अरबपति उत्तराधिकारी ली जे-योंग को शुक्रवार को माफी दे दी। ली जे-योंग को पिछले साल जनवरी में रिश्वतखोरी और गबन के मामले में जेल की सज़ा सुनाई गई थी और पिछले साल अगस्त में उन्हें परोल पर रिहा किया गया था।

Load More