रिश्वत में ₹50,000 कैश व ₹11.5 लाख का चेक लेते एमपी में रंगे हाथों पकड़ा गया इंजीनियर

इंदौर (मध्य प्रदेश) में लोकायुक्त की टीम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के एग्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर राकेश सिंघल को एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए सोमवार को रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण सिंह ने कहा, ''आरोपी इंजीनियर ने ₹17 लाख रिश्वत मांगी थी...जिसमें से ₹50,000 कैश व ₹11.5 लाख चेक लेते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ा गया।''

Load More