रिहर्सल के समय देवोलीना को दी थी गालियां, 8 माह तक नहीं की बात: मोहम्मद नाज़िम
टीवी अभिनेता मोहम्मद नाज़िम ने बताया है कि उन्होंने सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के सेट पर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ बुरा बर्ताव किया था। नाज़िम ने कहा, "रिहर्सल करते समय मैंने देवोलीना को गालियां दी थीं जिसके बाद हमने 7-8 महीने बात नहीं की।" उन्होंने कहा, "एक सीन की शूटिंग के दौरान हमने लड़ाई को हंसी में उड़ा दिया।"