रिहाना ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में 'नाटू नाटू' से हारने के बाद 'आरआरआर' की टीम को दी बधाई
अमेरिकी गायिका रिहाना एक वीडियो में 'नाटू नाटू' गाने द्वारा 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने पर फिल्म 'आरआरआर' की टीम को बधाई देती दिख रही हैं। वीडियो में रिहाना उस टेबल की ओर हाथ हिलाते दिख रही हैं जिस पर 'आरआरआर' की टीम बैठी थी। रिहाना का 'लिफ्ट मी अप' गाना भी इस श्रेणी में नॉमिनेटेड था।