रिहाना ने मैगज़ीन के कवर के लिए नन के कपड़ों में दिया आपत्तिजनक पोज़, छिड़ा विवाद
गायिका रिहाना ने 'इंटरव्यू' मैगज़ीन के कवर पेज के लिए नन के कपड़ों में आपत्तिजनक पोज़ दिया जिसे लेकर विवाद छिड़ गया है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स के अनुसार, रिहाना कैथोलिक और ईसाइयों का अपमान कर रही हैं। एक यूज़र ने कहा, "यह धर्म का मज़ाक बनाने जैसा है" जबकि दूसरे ने कहा, "ऐसी अपवित्र कल्पनाओं से थक गया हूं।"