रिज़ॉर्ट में लड़कियां लाई जाती थीं: अंकिता हत्याकांड के आरोपी के रिज़ॉर्ट की पूर्व महिला कर्मी
रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्या मामले के आरोपी पुलकित आर्य के रिज़ॉर्ट की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने 'एएनआई' से बातचीत में पुलकित व दूसरे आरोपी अंकित गुप्ता पर महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पूर्व कर्मी ने कहा, "अंकित और पुलकित...लड़कियों से दुर्व्यवहार और...(उन्हें) प्रताड़ित करते थे...वे (रिज़ॉर्ट में) लड़कियां लेकर आते थे...वीआईपी भी आते थे।"