रीमेक नहीं करना चाहती थी, पापा भावुक होकर रोने लगे थे इसलिए फिल्म 'मिली' की: जान्हवी
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कहा है कि वह 'गुड लक जेरी' के बाद कोई रीमेक फिल्म नहीं करना चाहती थीं। ऐक्ट्रेस ने कहा कि 'मिली' (मलयालम फिल्म 'हेलेन' का रीमेक) उन्होंने पिता बोनी कपूर के लिए की। जान्हवी ने कहा, "वह 'मिली' को लेकर बहुत भावुक हो गए...फोन पर रोने लगे...कहा...'फिल्म में पिता-बेटी का किरदार मुझे...हम दोनों जैसा लगता है'।"