रील के लिए ई-रिक्शा की छत पर खड़े होकर डांस कर रहा शख्स गिरा नीचे, वीडियो हुआ वायरल
इंस्टाग्राम रील के लिए ई-रिक्शा की छत पर खड़े होकर डांस करते शख्स के नीचे गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शख्स की पहचान बाबू सिंह के रूप में हुई है लेकिन घटना की जगह का पता नहीं चला है। हाल ही में एक एयरपोर्ट की लगेज बेल्ट पर लेटी महिला का वीडियो वायरल हुआ था।