रीशेड्यूल हुए 5वें टेस्ट में इंग्लैंड को हराने के लिए अंतिम दिन भारत को चाहिए 7 विकेट
एजबैस्टन में जारी पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को हराने के लिए भारत को अंतिम दिन 7 विकेट चाहिए। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन का खेल 259/3 पर खत्म किया और अब उसे जीत के लिए 119 रन और चाहिए। भारत ने चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के अर्धशतकों की बदौलत दूसरी पारी में 245 रन बनाए थे।