रुचि सोया ₹690 करोड़ में खरीदेगी पतंजलि का फूड रिटेल बिज़नेस
बाबा रामदेव की 'पतंजलि आयुर्वेद' अपना फूड रिटेल कारोबार अपने ही ग्रुप की कंपनी 'रुचि सोया' को ₹690 करोड़ में बेचेगी। रूचि सोया ने बताया कि अधिग्रहण के बाद कंपनी के नाम को 'रुचि सोया इंडस्ट्रीज़' से बदलकर 'पतंजलि फूड्स लिमिटेड' किया जाएगा। पतंजलि आयुर्वेद के पदार्था (उत्तराखंड) और नेवासा (महाराष्ट्र) के विनिर्माण संयंत्रों का भी रूचि सोया अधिग्रहण करेगी।