रुझानों में यूपी-उत्तराखंड में बीजेपी और पंजाब में 'आप' को बहुमत; गोवा में बहुमत के करीब बीजेपी
ताज़ा रुझानों में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि गोवा में बहुमत के करीब है। वहीं, पंजाब के ताज़ा रुझानों में 'आप' ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। बीजेपी यूपी में करीब 266, उत्तराखंड में 45, गोवा में 20 जबकि पंजाब में 'आप' 88 सीटों पर आगे चल रही है।