रुपए न होने पर सुनील शेट्टी द्वारा मदद किए जाने को याद कर भावुक हो गए सलमान खान
सलमान खान आईफा अवॉर्ड्स में यह बताते हुए भावुक हो गए कि जब उनके पास रुपए नहीं थे तब सुनील शेट्टी ने उनकी मदद की। बकौल सलमान, वह सुनील की दुकान पर थे और उनके पास सिर्फ जीन्स लेने के रुपए थे। उन्होंने बताया कि सुनील ने उन्हें शर्ट गिफ्ट की, अपने घर ले गए और एक पर्स गिफ्ट किया।