रुपाली गांगुली ने छुए आशा भोंसले के पैर, गायिका ने कहा- आजकल 'साराभाई वर्सेज़...' देखती हूं
अभिनेत्री रुपाली गांगुली का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह दिग्गज गायिका आशा भोंसले के पैर छू रही हैं। वीडियो में आशा अभिनेत्री को आशीर्वाद देते हुए कह रही हैं, "मैंने धारावाहिक 'अनुपमा' देखना छोड़ दिया। आजकल 'साराभाई वर्सेज़ साराभाई' देखती हूं।" एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया, "हमारी संस्कृति दुनिया में सबसे अच्छी है।"