रूट कप्तान के निर्देश पर नहीं बल्कि मज़े के लिए 'बैज़बॉल' खेलते हैं: पूर्व क्रिकेटर एथरटन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने कहा है कि जो रूट मज़े के लिए 'बैज़बॉल' खेलते हैं। बकौल एथरटन, यह लोगों की गलतफहमी है कि वह कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के निर्देशों पर आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। इंग्लिश बल्लेबाज़ रूट ने भारत के खिलाफ जारी रांची टेस्ट की पहली पारी में शतक बनाया है।