रूट ने साउदी की गेंद पर रिवर्स स्कूप शॉट के ज़रिए जड़ा छक्का, फैन्स ने पंत के शॉट से की तुलना
पूर्व इंग्लिश कप्तान जो रूट ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान टिम साउदी की गेंद पर रिवर्स स्कूप शॉट के ज़रिए छक्का जड़ा जिसका वीडियो वायरल हुआ है। कई फैन्स ने इस शॉट की तुलना ऋषभ पंत के उस रिवर्स स्वीप शॉट से की है जो उन्होंने पिछले साल इंग्लिश पेसर जेम्स ऐंडरसन की गेंद पर लगाया था।