रूस और जर्मनी के बीच सबसे बड़ी पाइपलाइन से यूरोप को गैस सप्लाई फिर से हुई शुरू
रूस-जर्मनी के बीच सबसे बड़ी पाइपलाइन से यूरोप को रूसी गैस की सप्लाई फिर से शुरू हो गई है। नॉर्ड स्ट्रीम 1 के ऑपरेटर के मुताबिक, सालाना मरम्मत के काम के लिए 10 दिन बंद रहने के बाद पाइपलाइन गुरुवार को दोबारा चालू हुई। इससे पहले रूस ने युद्ध के बीच पाइपलाइन से गैस सप्लाई रोकने की चेतावनी दी थी।