रूस का दावा- बदला लेने के लिए 600 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया, यूक्रेन ने किया इनकार
रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने रविवार को रॉकेट हमले में 600 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया। बकौल मंत्रालय, यह नए साल की पूर्व संध्या पर यूक्रेन द्वारा माकीवका में किए हमले का बदला था जिसमें उसके 89-सैनिक मारे गए थे। हालांकि, यूक्रेनी सेना के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को इसे रूस का 'दुष्प्रचार' बताया।