रूस का दावा- मार्च में डोनबास पर हमला करने की योजना बना रहा था यूक्रेन
रूसी विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में सैन्य अभियान के दौरान कथित तौर पर हासिल हुआ एक 'गुप्त' दस्तावेज़ शेयर किया है। मंत्रालय ने लिखा, "गोपनीय दस्तावेज़...(यूक्रेन के कमांडर नैशनल गार्ड के आदेश) पुष्टि करते हैं...कीव शासन मार्च-2022 में डोनबास के खिलाफ...आक्रामक अभियान की तैयारी कर रहा था।" यूक्रेनी बल और रूस समर्थक अलगाववादी 2014 से डोनबास में लड़ रहे हैं।