रूस का यूक्रेन पर हमला यूएन के उसूलों को सीधी चुनौती है: क्वाड समिट में जापानी पीएम
जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने मंगलवार को क्वाड लीडर्स समिट में कहा कि रूस का यूक्रेन पर हमला संयुक्त राष्ट्र (यूएन) चार्टर में निहित सिद्धांतों को सीधी चुनौती देता है। उन्होंने कहा, "हमें आसियान, दक्षिण एशिया के साथ-साथ हिंद प्रशांत देशों को भी सुनना चाहिए...ताकि सहयोग बढ़ाया जा सके...जो तत्काल मुद्दों को हल करने के लिए अनुकूल हो।"