रूस के आक्रमण की चेतावनियों को नहीं सुनना चाहते थे यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की: बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उनके यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की अमेरिकी इंटेलिजेंस की उन चेतावनियों को नहीं सुनना चाहते थे जिसमें उन्हें रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की तैयारियों के संकेत दिए गए थे। बकौल बाइडन, वह जानते थे कि बहुत से लोगों को लगेगा कि वह मामला बढ़ा-चढ़ा रहे हैं लेकिन उनके पास डेटा थे।