रूस के क्षतिग्रस्त टैंक को दिखाने के लिए यूक्रेन ने शेयर किया 'स्पाइडर मैन' मीम
यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने रूस के क्षतिग्रस्त टैंक को दिखाने के लिए 'स्पाइडर मैन' मीम शेयर किया है। यूक्रेन ने शनिवार को कहा था कि युद्ध के बीच उसने 12,000 से अधिक रूसी सैनिक मार गिराए हैं और 362 रूसी टैंक व 1,205 बख्तरबंद वाहन नष्ट किए हैं। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था।