रूस के लूना-25 मिशन के फेल होने से चंद्रमा पर बना 10 मीटर का गड्ढा: नासा
नासा ने कहा है कि रूस के लूना-25 मिशन के फेल होने से चंद्रमा पर 10 मीटर का गड्ढा बन गया। गौरतलब है कि चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी के दौरान 19 अगस्त को समस्या आने के बाद लूना-25 क्रैश हो गया था। नासा ने लूना-25 के क्रैश वाली संभावित जगह की तस्वीर भी शेयर की है।