रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन से अब तक 9 लाख से ज़्यादा शरणार्थी पोलैंड पहुंचे

पोलैंड की सीमा सुरक्षा एजेंसी ने रविवार को बताया कि 24 फरवरी से अब तक यूक्रेन से 9,22,000 शरणार्थी देश में आए। शनिवार को 1,29,000 से ज़्यादा लोगों ने पोलैंड में प्रवेश किया जो एक दिन में आने वाले शरणार्थियों की सबसे ज़्यादा संख्या है। वहीं, शनिवार रात से रविवार सुबह 7 बजे तक लगभग 40 हज़ार लोग पोलैंड पहुंचे।

Load More