रूस के साथ युद्ध में अब तक हमारे 31,000 सैनिक मारे गए हैं: यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार को बताया कि रूस के साथ युद्ध में उनके अब तक 31,000 सैनिक मारे जा चुके हैं। ज़ेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दावे 'यूक्रेन के 3,00,000 सैनिक मारे गए हैं' को झूठा बताया है। हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि वह घायल या लापता सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं करेंगे।

Load More