रूस के हमले में यूक्रेन के सबसे बड़े ऊर्जा संयंत्रों में से एक ट्रिपिल्स्का हुआ तबाह
रूस द्वारा मिसाइल और ड्रोन से किए गए हमले में यूक्रेन के शीर्ष ऊर्जा संयंत्रों में से एक ट्रिपिल्स्का तबाह हो गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कीव, चर्कासी व ज़ाइटॉमिर में बिजली की आपूर्ति करने वाले सबसे बड़े ऊर्जा संयंत्र ट्रिपिल्स्का पर किए गए हमले में ट्रांसफॉर्मर व जेनरेटर नष्ट हो गए और संयंत्र में आग लग गई।