रूस द्वारा 4 इलाकों के विलय की घोषणा के बाद यूक्रेन ने नाटो की सदस्यता के लिए किया आवेदन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के 4 इलाकों के रूस में विलय की घोषणा के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने नाटो की सदस्यता के लिए शुक्रवार को औपचारिक रूप से आवेदन कर दिया। ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार है लेकिन यह पुतिन के साथ नहीं होगी। इन 4 इलाकों में जनमत संग्रह हुआ था।