रूस द्वारा हमले की आशंका के मद्देनज़र युद्ध की तैयारी कर रहा है पोलैंड
पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री व्लादिस्लॉ कोसिनियाक-कामिस्ज़ ने कहा है कि रूस द्वारा हमले की आशंका के मद्देनज़र पोलैंड युद्ध की तैयारी कर रहा है। रूस द्वारा यूक्रेन को हराने के बाद हमला किए जाने की आशंका से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं हर परिदृश्य का अनुमान लगाता हूं...(हमने) पहले ही मज़बूत तैयारी शुरू कर दी है।"