रूस ने 6 माह में 2000 ड्रोन्स व 300 मिसाइलों से यूक्रेन पर किया हमला: रिपोर्ट
'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस ने पिछले 6 माह में यूक्रेन पर 2,000 से अधिक ड्रोन्स से हमला किया है। रूस ने इस दौरान यूक्रेन पर 114 बैलिस्टिक, 46 हाइपरसोनिक किंज़ाल और ज़िरकॉन समेत 300 से अधिक मिसाइलें दागीं। वहीं, यूक्रेन ने रूस द्वारा दागी गईं सिर्फ 46% मिसाइलें नष्ट की हैं।