रूस ने अवैध गतिविधि में शामिल होने के आरोप में 2 अमेरिकी राजनयिकों को दिया देश छोड़ने का आदेश
रूसी सरकार ने अमेरिका के 2 राजनयिकों को अवैध गतिविधि में शामिल होने के आरोप में 'अवांछित व्यक्ति' घोषित कर उन्हें 7-दिन में देश छोड़कर जाने का आदेश दिया है। सरकार के मुताबिक, दोनों अमेरिकी दूतावास के एक पूर्व कर्मचारी के संपर्क में थे जिस पर यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई से संबंधित जानकारी इकठ्ठा करने का आरोप है।