रूस ने एलजीबीटी समुदाय से जुड़े कंटेंट नहीं हटाने पर टिकटॉक पर लगाया ₹41 लाख का जुर्माना
एलजीबीटी समुदाय से जुड़े कंटेंट हटाने में विफल रहने पर रूस की एक अदालत ने शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर मंगलवार को 30 लाख रूबल (₹41.38 लाख) का जुर्माना लगाया। वहीं, कोर्ट ने एक यूक्रेनी राजनीतिक व्यक्ति के साथ हुए इंटरव्यू को नहीं हटाने को लेकर स्ट्रीमिंग सेवा ट्विच पर 40 लाख रूबल (₹55.17 लाख) का जुर्माना लगाया है।