रूस ने की राष्ट्रपति पुतिन के अमेरिकी टेलीविज़न होस्ट टकर कार्लसन को इंटरव्यू देने की पुष्टि

रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अमेरिकी टेलीविज़न होस्ट टकर कार्लसन को इंटरव्यू दिए जाने की पुष्टि की है। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद उन्होंने पहली बार किसी अमेरिकी पत्रकार को इंटरव्यू दिया है। रूस के मुताबिक, कार्लसन का दृष्टिकोण यूक्रेन संघर्ष पर कई पश्चिमी समाचार आउटलेट्स की 'एकतरफा' रिपोर्टिंग से अलग होने के चलते पुतिन ने इंटरव्यू दिया।

Load More