रूस ने गोदामों में रखे 3 लाख टन अनाज को नष्ट किया: यूक्रेन
यूक्रेन के उप-कृषि मंत्री तारास वायसोत्स्की ने दावा किया कि पिछले सप्ताह रूस की गोलाबारी में यूक्रेन के गोदामों में रखे 3 लाख टन अनाज नष्ट हो गए हैं। वायसोत्स्की ने बताया कि मिकोलाइव के काला सागर बंदरगाह में मौजूद यूक्रेन के सबसे बड़े कृषि टर्मिनलों में से एक के गोदामों में मुख्य रूप से गेहूं और मक्का रखे थे।