रूस ने जापान के पीएम व 63 नागरिकों के अपने देश में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध
रूस ने जापान के पीएम फुमिओ किशिदा, विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी और रक्षा मंत्री नोबुओ किशी सहित 63 जापानी नागरिकों पर अपने देश में प्रवेश पर अनिश्चित काल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, "पीएम किशिदा के प्रशासन ने...रूस विरोधी अभियान शुरू किया जिसमें गलत...बयानबाज़ी की गई जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।"