रूस ने जापान सागर में मिसाइलों का परीक्षण किया

रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया है कि मॉस्को ने जापान सागर में जहाज़ रोधी मिसाइलों का परीक्षण किया। बकौल मंत्रालय, दो नौकाओं ने करीब 100 किलोमीटर दूर लक्ष्य बनाकर मिसाइल हमले का अभ्यास किया और दो मॉस्किट क्रूज़ मिसाइलों ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा। यह अभ्यास जापान सागर में ‘पीटर द ग्रेट बे’ में हुआ।

Load More