रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया है कि उनके देश ने नई परमाणु मिसाइल ब्यूरवेस्तनिक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। 2018 में ब्यूरवेस्तनिक को बनाने के लिए प्रोग्राम की घोषणा हुई थी। पुतिन ने इस संभावना से इनकार किया है कि रूस तीन दशकों से ज़्यादा समय में पहली बार परमाणु विस्फोट वाले हथियारों का परीक्षण कर सकता है।