रूस ने नागरिकों को विदेशी मुद्रा की बिक्री पर 6 महीने के लिए लगाई रोक
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूबल की गिरती कीमत के बीच रूस ने 9 सितंबर 2022 तक विदेशी मुद्रा की बिक्री रोक दी है। बैंक व ब्रोकर्स को रूबल के बदले अमेरिकी डॉलर, यूरो या अन्य विदेशी मुद्रा बेचने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा मौजूदा विदेशी मुद्रा खातों वाले रूसी केवल अमेरिकी डॉलर में $10,000/दिन निकाल पाएंगे।