रूस ने बेलारूस को भेजे परमाणु बम, हिरोशिमा पर गिराए गए बम से हैं 3 गुना अधिक शक्तिशाली
बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको के मुताबिक, रूस ने बेलारूस में परमाणु बम भेजे हैं जो हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बम से 3 गुना अधिक शक्तिशाली हैं। सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस ने पहली बार ऐसे हथियार देश के बाहर भेजे हैं। बकौल रूस, वह जुलाई से बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करना शुरू कर देगा।