रूस ने मानवीय कॉरिडोर्स खोलने के लिए कीव समेत यूक्रेन के 4 शहरों में संघर्षविराम किया घोषित
रूस ने सोमवार को यूक्रेन से आम लोगों के निकलने के लिए भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से कीव, खारकीव, मारियुपोल और सुमी में संघर्षविराम की घोषणा की। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मानवीय कॉरिडोर्स फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अनुरोध पर खोले जा रहे हैं। गौरतलब है कि सुमी में सैकड़ों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं।