रूस ने युद्ध के बीच नकली परमाणु सक्षम मिसाइल हमलों का किया अभ्यास
यूक्रेन में युद्ध के बीच रूस ने बुधवार को बताया कि उसकी सेनाओं ने कैलिनिनग्राड के वेस्टर्न एन्क्लेव में नकली परमाणु सक्षम मिसाइल हमलों का अभ्यास किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि रूसी बलों ने मिसाइल सिस्टम के लॉन्चर्स, एयरफील्ड्स, संरक्षित बुनियादी ढांचे और सैन्य उपकरण की नकल करते हुए लक्ष्य पर कई हमले किए।