रूस ने यूक्रेन के खरसॉ पर पूर्ण नियंत्रण का किया दावा
रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर खरसॉ पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। बकौल मंत्रालय, रूसी मिलिट्री कमांड खरसॉ नगरपालिका व अन्य नगरपालिका विभागों से बातचीत कर रही है। रूस-यूक्रेन के बीच 7वें दिन युद्ध जारी है और दूसरे सबसे बड़े यूक्रेनी शहर खारकीव में भी भारी बमबारी की खबर है।