रूस ने यूक्रेन पर किया मिसाइल हमला, सैनिक के फ्यूनरल के लिए इकट्ठा हुए 51 लोगों की हुई मौत
रूस द्वारा यूक्रेन के ग्रोज़ा गांव में एक किराना दुकान पर किए गए मिसाइल हमले में कम-से-कम 51 लोगों की मौत हो गई है। बकौल खबर, हमला उस वक्त हुआ जब एक सैनिक के फ्यूनरल के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। इसे लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यह जानबूझकर किया गया घातक हमला है।