रूस ने शनिवार को यूक्रेन पर ड्रोन हमला किया जो युद्ध शुरू होने के बाद से उसका सबसे बड़ा ड्रोन हमला है। यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूस ने 75 ड्रोन से हमला किया जिनमें से 74 को मार गिराया गया। कीव (यूक्रेन) के मेयर विताली क्लिश्चको ने बताया कि इस ड्रोन हमलों में कम-से-कम 5 नागरिक घायल हो गए।