यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने बताया है कि बीती रात रूस ने उनके देश पर लगभग 110 मिसाइलें दागीं। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश मिसाइलों को मार गिराया गया लेकिन इन हमलों में 12 नागरिक मारे गए हैं जबकि कई लोग मलबे में दब गए। ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों का इस्तेमाल किया।